Posts

Showing posts from June, 2020

कायम डे पर 14 जून को प्रथम बार रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया

Image
राजगढ़ सादुलपुर में कायम डे पर 14 जून को प्रथम बार रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया, जिसमें 81 यूनिट रक्त संग्रहण हुआ। कायमखानी युथ ब्रिगेड के अध्यक्ष जावेद हवलदार की देखरेख में दादा कायम खां की 601वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर यह रक्तदान शिविर रखा गया, जिसमें सर्व समाज के लोगों की भागीदारी रही। इस रक्तदान शिविर में निवर्तमान विधायक मनोज न्यांगली, पुलिस उप अधीक्षक रामप्रताप विश्नोई, थानाधिकारी गुर भूपेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त एएसपी नियाज मोहम्मद, निवर्तमान चैयरमैन जगदीश बैरासरिया, डॉ. रामावतार सोनी, कांग्रेस अध्यक्ष सतीश पूनियां, पार्षद गण महेंद्र दिनोदिया, राहुल पारीक व हैदर अली, सयुंक्त व्यापार समिति के अध्यक्ष पवन मोहता तथा युवा कांग्रेस के सिकंदर जाटू आदि ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इस शिविर में हांसी (हरियाणा) की ब्लड बैंक के डॉक्टर जगदीप की देखरेख में रक्त संग्रहण किया गया।

विष्णु दत्त विश्नोई के आत्महत्या प्रकरण की जांच सीबीआई से करवाई जाएगी और यदि कोई किसी भ्रम में है तो वह भ्रम भी दूर कर दिया जाएगा, चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े .....

Image
राजगढ़ सादुलपुर के थानाधिकारी रहे स्वर्गीय विष्णु दत्त विश्नोई के आत्महत्या प्रकरण की जांच सीबीआई से करवाई जाएगी और यदि कोई किसी भ्रम में है तो वह भ्रम भी दूर कर दिया जाएगा, चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े। यह जानकारी 14 जून को विष्णु जी के परिजनों द्वारा मिली है। स्वर्गीय विष्णु जी के भाई तथा अन्य परिजनों से इस संबंध में दूरभाष एवं व्हाट्सएप द्वारा संपर्क किया गया। पिछले कुछ दिन से जनता में कतिपय लोगों द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार को देखते हुए उनके परिजनों से सम्पर्क किया गया। स्वर्गीय विश्नोई जी के परिजनों का कहना है कि कतिपय तत्व दुष्प्रचार कर रहे हैं, जिनका मकसद जनता में भ्रम पैदा करना व अनर्गल प्रचार कर जांच की दिशा को घुमाए जाने जैसे कुप्रयास नजर आते हैं, मगर ऐसा कुछ नहीं होने दिया जाएगा। परिजन इंतजार कर रहे हैं कि कब विधिवत सीबीआई की जांच आरंभ हो और सच्चाई सामने आ सके। उल्लेखनीय है कि कुछ लोग सीबीआई जांच को लेकर ना सिर्फ दुष्प्रचार कर रहे हैं बल्कि जनता में भ्रम फैलाने जैसा कुचक्र चलाने में भी संग्लन दिख रहे हैं। कुछेक तत्व विष्णु जी पर चारित्रिक आक्षेप लग...

विष्णुदत्त विश्नोई आत्महत्या प्रकरण की सीबीआई से जांच करवाए जाने के आदेश जारी .....

Image
राजगढ़ सादुलपुर क्षेत्र की जनता के लिए ही नहीं बल्कि लगभग समूचे राजस्थान की जनता के लिए एक संतोषजनक समाचार यह है कि राजस्थान सरकार ने राजगढ़ सादुलपुर के थानाधिकारी रहे विष्णुदत्त विश्नोई आत्महत्या प्रकरण की सीबीआई से जांच करवाए जाने  के आदेश जारी कर दिए हैं। इस बारे में 4 जून की दोपहर बाद राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए और इसके साथ ही इस मामले को विधिवत सीबीआई को सौंपे जाने के आदेश भी जारी हो गए हैं।

राजगढ़ सादुलपुर में व्यापारियों को रास नहीं आ रहा बाजार का समय तो रखी ये माग .....

Image
राजगढ़ सादुलपुर में कुछ व्यापारियों के आग्रह अथवा पूर्वाग्रह के कारण बाजारों का समय दोपहर 1-00 बजे से बढ़ाकर 5-00 बजे तक का कर दिया गया है, मगर बढ़ाया गया यह समय अभी तक भी व्यापारियों और जनता को रास आया नहीं लग रहा है। एक तरफ तो जून माह की तेज गर्मी और ऊपर से दोपहर के समय ग्राहकों का बाजार में ना आना इस बढ़ाए गए समय की अनुपयोगिता जाहिर कर रहा है। अभी भी अधिकांश व्यापारी यही कह रहे हैं कि बाजारों का समय दोपहर को 1-00 बजे तक का सही था और वह व्यवस्था सुचारू चल रही थी। अब जब समय बढ़ा दिया गया है तो मजबूरन होने की शाम तक बाजारों में दुकानों पर बैठा रहना पड़ता है। इसी कशमकश के चलते कृषि उपज मंडी समिति के व्यापारियों ने 4 जून को एक महत्वपूर्ण निर्णय किया है। इस बारे में व्यापारी रामकिशन बैरासरिया ने जानकारी देते हुए बताया की मंडी की दुकानों के समय को लेकर प्रमुख व्यापारियों की मीटिंग हुई। मीटिंग में सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय किया गया की लॉक डाउन के चलते 30 जून तक मंडी समिति की दुकानों का समय दोपहर 1-00 बजे तक ही रखा जाएगा। साथ ही यह भी तय किया गया कि यदि इस स...

राजेंद्र गढ़वाल हत्याकांड में की जांच कर रही एसओजी की टीम ने एक और अहम सफलता .....

Image
राजगढ़ सादुलपुर में 22 मई को हुए राजेंद्र गढ़वाल हत्याकांड में की जांच कर रही एसओजी की टीम ने एक और अहम सफलता प्राप्त की है। एसओजी टीम ने इस मामले में लिप्त एक और आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी राजगढ़ तहसील के गांव सांखण ताल का निवासी संदीप उर्फ पतंगा जाट है। यह आरोपी वर्तमान समय में राजगढ़ कस्बे में जेल के पीछे किराए के मकान पर रहता है एवं इसे हरियाणा के भेरिया गांव में पकड़ा गया है रेलवे कॉलोनी के निकट सुभाष नगर में हुए राजेंद्र गढ़वाल हत्याकांड की जांच एसओजी को सौंपी हुई है। एसओजी टीम ने 2 जून को मुख्य नामजद अभियुक्त अनिल ब्राह्मण को गिरफ्तार किया था। राजगढ़ तहसील के बेवड़ गांव के इस अभियुक्त तथा इसके भाई की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया हुआ है। एसओजी एवं एटीएस के अतिरिक्त महानिदेशक अनिल पालीवाल के अनुसार अवैध शराब  की बिक्री को लेकर यह हत्या की गई थी। इस मामले में गिरफ्तार ईनामी आरोपी अनिल पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर है। पूछताछ के दौरान इस दूसरे आरोपी का पता लगा। उसके बाद एसओजी की टीम ने दबिश देकर इस दूसरे आरोपी संदीप उर...

चुरु सांसद राहुल जी कस्वा पहुंचे विष्णु दत्त विशनोई जी के घर ....

Image
राजगढ़ सादुलपुर के थानाधिकारी रहे स्वर्गीय विष्णुदत्त विश्नोई के मूल गांव में उनके निवास और घर के रहन-सहन को देखकर अहसास हुआ कि आज भी ऐसे ईमानदार और सिद्धांतवादी अधिकारी होते हैं। वर्तमान में जहां अर्थ और आपाधापी का युग है, वहां एक सामान्य कर्मचारी भी चंद वर्षों की नौकरी के बाद अधिकांशतया अच्छा जीवन निर्वहन करता लेता है। वह आलीशान नहीं तो अच्छे घर गृहस्थी का मालिक बन ही जाते है। मगर विष्णुदत्त विश्नोई जो 23 साल तक पुलिस सर्विस में रहे और थानों के एसएचओ रहे, उनके परिवार की स्थिति देख कर लगता है कि ईमानदारी और सिद्धांतवादिता आज भी मौजूद है। साथ ही यह देख कर अफसोस भी होता है कि ऊपर वाला भी ऐसे ईमानदार और सिद्धांत वादी लोगों के साथ अन्याय करता है। चूरू लोकसभा क्षेत्र के युवा सांसद राहुल कस्वां, नोहर के निवर्तमान विधायक अभिषेक मटोरिया, राजगढ़ नगर पालिका के निवर्तमान चेयरमैन जगदीश बैरासरिया, जिला परिषद सदस्य कुलदीप पूनियां, युवा मोर्चा के कृष्ण भाकर, हमीरवास भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र स्वामी सहित राजवीर पूनियां, रामदेव तथा बिल्लू किशनपुरिया आदि के साथ 3 जून को मुझे भी शोक संवेदन...

सीआई विष्णुदत्त विशनोई आत्महत्या की सरकार ने दी सीबीआई जांच की मंजूरी

Image
राजगढ़ सादुलपुर के थानाधिकारी रहे विष्णुदत्त विश्नोई आत्महत्या के प्रकरण की जांच किसी भी स्वतंत्र एजेन्सी से करवाने पर राजस्थान सरकार ने सैद्धान्तिक सहमति दी है।  मुख्यमंत्री निवास पर 1 जून को एक प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की। इसके बाद शाम को सीएम ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस प्रकरण के पूरे घटनाक्रम की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव डी.बी. गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह राजीव स्वरूप, पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अपराध बी.एल. सोनी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने बैठक में पुलिस के एक काबिल अफसर के असामयिक चले जाने पर संवेदना और दुःख प्रकट किया एवं अधिकारियों से इस प्रकरण के तथ्यों की जानकारी ली।  इस मामले की राज्य पुलिस की सीआईडी-सीबी शाखा द्वारा जांच की जा रही है, फिर भी राज्य सरकार इस जांच (सीआईडी-सीबी) में परिवारजनों के सुझाव पर किसी भी अन्य पुलिस अधिकारी को शामिल करने अथवा प्रकरण की सीबीआई या न्यायिक जांच सहित किसी अन्य स्वतंत्र एजेन्सी से जांच कराने पर सैद...

आखिरकार विष्णु दत्त विशनोई की सीबीआई जांच की हरी झंडी ...

Image
राजगढ़ सादुलपुर के थानाधिकारी रहे विष्णुदत्त विश्नोई आत्महत्या प्रकरण की जांच के संबंध में 1 जून को बिश्नोई समाज का प्रतिनिधि मंडल जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिला है। मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में बिश्नोई समाज से हुई चर्चा के बाद मुख्यमंत्री ने 2 दिन में CBI जांच पर फैसला किए जाने की बात कही बताई है। सीएम ने समाज के प्रतिनिधियों से 2 दिन का समय मांगा, मिली जानकारी के अनुसार बिश्नोई समाज इस प्रकरण की सीबीआई जांच पर ही अड़ा रहा.... प्रतिनिधिमंडल में श्री सुखराम बिश्नोई मंत्री, श्री भंवर सिंह भाटी मंत्री, श्री कुलदीप बिश्नोई  विधायक हरियाणा, श्री धूड़ाराम बिश्नोई  विधायक हरियाणा, श्री हीराराम बिश्नोई अध्यक्ष बिश्नोई महासभा, श्री किशनाराम बिश्नोई विधायक लोहावट, श्री महेंद्र बिश्नोई विधायक लूणी, श्री पब्बाराम बिश्नोई विधायक फलौदी, श्री बिहारीलाल बिश्नोई विधायक नोखा, श्री हुकमाराम बिश्नोई, श्री जसवंत सिंह बिश्नोई पूर्व सांसद जोधपुर, श्रीमती विजयलक्ष्मी बिश्नोई पूर्व मंत्री, श्री केसी बिश्नोई पूर्व मंत्री सहित पूर्व विधायक एवं समाज के गणमान्य शामिल...

राजगढ़ सादुलपुर में एक और कोरोना संक्रमित

Image
राजगढ़ सादुलपुर में 1 जून को एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह कोरोना संक्रमित वार्ड 35 में रेगरान मोहल्ला गंगा माता मंदिर के निकट रहने वाले वाला बताया गया है। यह युवक दिल्ली से आया हुआ था एवं इस युवक सहित कुल 16 जनों को क्वॉरेंटाइन किया हुआ था। इन सभी की जांच के लिए चूरू सैंपल भिजवाए गए थे। कुल 16 में से 13 सैंपल नेगेटिव आ गए जबकि 3 सैम्पल सस्पेक्टिव माने गए। उन्हीं में से यह युवक पॉजिटिव मिला है।  हालांकि इसे भी नेगेटिव मानकर क्वॉरेंटाइन से वापस भिजवा दिया गया था तथा यह होम आइसोलेशन में था। अब इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ जाने के बाद इसे चूरू भिजवाया जा रहा है, जबकि इसके परिजनों को भी क्वारन्टीन करवाए जाने की व्यवस्था की जा रही है।  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की कोरोना वायरस से स्थानीय टीम ने इस बारे में प्रशासन को सूचना दे दी है। उन्होंने एसडीएम को रिपोर्ट भी कर दी गई बताई है, ताकि आगामी आवश्यक कार्यवाही की जा सके।  अभी तक इतनी जानकारी मिल पाई है।

राजगढ़ के बाजार का समय बदला .. ‌

Image
राजगढ़ सादुलपुर के बाजार 2 जून से प्रातः 8-00 बजे से दोपहर बाद 4-00 बजे तक खुले रहेंगे और प्रत्येक रविवार को  जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी बाजार दुकानें बंद रहेगी। इसके साथ ही चाय की दुकानें खुल सकेगी तथा चाय के ठेले, रेहड़ियां भी लगाई जा सकेगी, मगर उनको दिशा निर्देशों की पालना करनी होगी।  संयुक्त व्यापार समिति के अध्यक्ष पवन मोहता ने यह जानकारी देते हुए बताया की एसडीएम इंद्राज सिंह ने बाजारों का समय बताएं जाने तथा चाय की दुकान व ठेले आदि के लिए स्वीकृति दे दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चाय बनाकर बेचने वाले दुकानदार दुकानों पर बैठाकर किसी को चाय नहीं पिला सकेंगे।।इसी प्रकार ठैले वाले भी ठैले पर के आगे खड़े कर किसी को चाय नहीं पिला सकेंगे। सभी लोग चाय बना कर सप्लाई कर सकेंगे।  इसी प्रकार जिला कलेक्टर द्वारा साप्ताहिक आवास अवकाश के लिए जो निर्देश दिए हैं उसके अंतर्गत आगे से प्रत्येक रविवार को बाजार बंद रहेंगे।