राजगढ़ सादुलपुर में व्यापारियों को रास नहीं आ रहा बाजार का समय तो रखी ये माग .....
राजगढ़ सादुलपुर में कुछ व्यापारियों के आग्रह अथवा पूर्वाग्रह के कारण बाजारों का समय दोपहर 1-00 बजे से बढ़ाकर 5-00 बजे तक का कर दिया गया है, मगर बढ़ाया गया यह समय अभी तक भी व्यापारियों और जनता को रास आया नहीं लग रहा है।
एक तरफ तो जून माह की तेज गर्मी और ऊपर से दोपहर के समय ग्राहकों का बाजार में ना आना इस बढ़ाए गए समय की अनुपयोगिता जाहिर कर रहा है। अभी भी अधिकांश व्यापारी यही कह रहे हैं कि बाजारों का समय दोपहर को 1-00 बजे तक का सही था और वह व्यवस्था सुचारू चल रही थी। अब जब समय बढ़ा दिया गया है तो मजबूरन होने की शाम तक बाजारों में दुकानों पर बैठा रहना पड़ता है।
इसी कशमकश के चलते कृषि उपज मंडी समिति के व्यापारियों ने 4 जून को एक महत्वपूर्ण निर्णय किया है। इस बारे में व्यापारी रामकिशन बैरासरिया ने जानकारी देते हुए बताया की मंडी की दुकानों के समय को लेकर प्रमुख व्यापारियों की मीटिंग हुई। मीटिंग में सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय किया गया की लॉक डाउन के चलते 30 जून तक मंडी समिति की दुकानों का समय दोपहर 1-00 बजे तक ही रखा जाएगा। साथ ही यह भी तय किया गया कि यदि इस संबंध में कोई सरकारी आदेश होते हैं और सरकार अथवा प्रशासन दुकानदारों दुकानदारों को पूरे दिन दुकान खोलने के लिए आदेश देते हैं, तब तो मजबूरी में दुकानों को खोलना पड़ेगा, अन्यथा व्यापारी दुकानों को 1-00 बजे तक ही खोले जाने का निर्णय करते हैं।
इस बैठक में कृषि उपज मण्डी के व्यापारी लखन अग्रवाल गुगलवा, सुनील हडियाल वाला, रामबिलास ढिगारला, ओमप्रकाश बंसल, प्रवीण गोयल, मुकेश ददरेवा वाला, श्रीकिशन बैरासरिया, बबलू ददरेवा आदि शामिल थे।
Comments
Post a Comment