मुख्य बाजार में बहुद्देशीय दुकान "मानमल रामावतार" का नव मुहूर्त
राजगढ़ सादुलपुर के मुख्य बाजार में बहुद्देशीय दुकान "मानमल रामावतार" का नव मुहूर्त 30 मार्च को संपन्न हुआ। उक्त फर्म/दुकान वैसे तो प्रतिष्ठान है, मगर वक्त की आवश्यकता के हिसाब से इसे पुन:निर्मित करवा कर नया रूप दिया गया है। अब इस दुकान पर को प्रोविजन स्टोर का रूप दे दिया गया है।
इस इस बारे में श्री रामावतार सरावगी ने बताया कि हमारे प्रतिष्ठान पर हर प्रकार की खाद्य सामग्री, पंसारट संबंधित आइटम तथा हमारे खुद के द्वारा पिसवा कर तैयार करवाए गए मसाले आदि उपलब्ध रहेंगे।
उन्होंने बताया कि हमने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया है ताकि ग्राहकों को अच्छे स्तर की विश्वसनीय सामग्री मिल सके।
अपनी दुकान के नव मुहूर्त पर श्री रामावतार सरावगी द्वारा दवा सहायता के लिए 1100-00 रुपए की राशि प्रदान की गई है। इस राशि का उपयोग आवश्यकता के अनुसार किसी जरूरतमंद व्यक्ति को लाभान्वित करने के लिए किया जा सकेगा। इस पुनीत कार्य के लिए सरावगी का दिल से आभार, धन्यवाद एवं नव प्रतिष्ठान के लिए मंगल कामनाएं...
Comments
Post a Comment