राजगढ़ सादुलपुर होकर बीकानेर तक प्रस्तावित ट्रेन सियालदाह - नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस.......
राजगढ़ सादुलपुर होकर बीकानेर तक प्रस्तावित ट्रेन सियालदाह - नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस (12259-60) को संभवतः 15 फरवरी के बाद यानि शीघ्र ही बीकानेर तक विस्तारित कर दिया जाएगा, मगर उक्त ट्रेन का अभी तक सादुलपुर में स्टॉपेज नहीं रखा गया है।
जैसा कि माना जा रहा था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के पश्चात इस महत्वपूर्ण ट्रेन को बीकानेर कर दिया जाएगा।
अब रेल विभाग भी मान रहा है कि सप्ताह में चार दिन चलने वाली इस दुरंतो ट्रेन को निकट भविष्य नई दिल्ली से बीकानेर तक कर दिया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार नई दिल्ली के बाद रेवाड़ी, चुरु एवं रतनगढ़ स्टेशनों पर ही यह ट्रेन रुकेगी, मगर अभी तक सादुलपुर में ठहराव नहीं रखा गया है। फिर भी चूरू जिले तथा शेखावाटी के जनता एवं प्रवासियों को इस ट्रेन का बहुत लाभ मिल सकेगा।

Comments
Post a Comment