सादुलपुर निवासी मुंबई प्रवासी शुभकरण जी दूगड़ का 9 फरवरी को देहावसान...

राजगढ़ सादुलपुर निवासी मुंबई प्रवासी शुभकरण जी दूगड़ का 9 फरवरी को देहावसान हो गया है, जिनका अंतिम संस्कार 10 फरवरी को राजगढ़ में किया जाएगा। अंतिम यात्रा भगवानी देवी अस्पताल के पीछे स्थित उनके निवास स्थान से 10 फरवरी को मध्यान्ह पूर्व 11-00 बजे आरंभ होगी..... 

शुभकरण जी दुगड़ इस समय राजगढ़ आए हुए थे और एक विवाह समारोह में सालासर गए हुए थे, वहीं पर हृदयाघात होने से वह परलोक गमन कर गए.... .
उनके ज्येष्ठ पुत्र सुरेंद्र दूगड़ भी मुंबई से नागौर आए हुए थे। सूचना मिलते ही वह सालासर पहुंच गए और अपने पिताश्री का पार्थिव शरीर लेकर 9 फरवरी की शाम को राजगढ़ पहुंच गए हैं... .
स्वर्गीय दुगड़ जी मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे और जन्मभूमि राजगढ़ से उन्हें विशेष लगाव था। होली तथा अन्य पर्वों पर वह समय समय पर वह निश्चित रूप से राजगढ़ पहुंचते थे। उनका अभाव सभी को खलेगा....

प्रभु अरिहंत देव से प्रार्थना है कि वह स्वर्गवासी आत्मा को मोक्ष प्रदान करने के साथ साथ इस दु:खद समय में परिजनों को साहस, धैर्य व आत्मिक संबल प्रदान करें।ॐ ह्रींग णमो लोए सव्व साहूणं...
ॐ शांति, ॐ शांति,, ॐ शांति,,,

Comments

Popular posts from this blog

राजपूत समाज की सबसे दबग महिला क्षत्राणी - Manjeet Kirtiraj Singh (मंजीत कीर्तिराज सिंह )

आज राजगढ़ सादुलपुर में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बिजली पानी व अन्य प्रमुख मांगों को लेकर उपखंड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया

राजगढ़ सादुलपुर क्षेत्र के चिर प्रतीक्षित सोनी हॉस्पिटल ब्लड बैंक का उद्घाटन