सेना भर्ती अग्निपथ योजना के खिलाफ विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया
अग्निपथ योजना के खिलाफ विधायक डॉ. पूनिया के नेतृत्व में सत्याग्रह
सादुलपुर, (ओमप्रकाश)। सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना के खिलाफ लोकप्रिय विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया के नेतृत्व में मिनीसचिवालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही योजना को वापस लेने की माँग की गई। इस दौरान विधायक निवास से एसडीएम मुख्यालय तक हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया गया। सत्याग्रह के दौरान विधायक डॉ कृष्णा पूनिया ने कहा कि अग्निपथ योजना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है और युवाओं में इसके प्रति असंतोष है। विधायक डॉ पूनियां नें कम समय की भर्ती नीति को ‘युवा विरोधी और राष्ट्र विरोधी’ बताते हुए कहा कि इसे बिना चर्चा के लागू किया गया है। साथ ही विधायक डॉ. कृष्णा पुनिया ने मोदी सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि युवाओं को प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरियां देने का झांसा देकर भाजपा सरकार केंद्र की सत्ता तक पहुंची है। मगर सत्ता पर आसीन होने के बाद युवाओं से किया गया वादा भूल चुकी है। उन्होंने ने कहा कि सेना में नियमित भर्तियां हो रही थी, जिसे भी बंद कर दिया गया। अब पूर्णकालिक के बजाय महज 4 साल की नौकरी के लिए ‘अग्निपथ योजना’ थोप दी गई है।
जो देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली यह योजना किसी भी सूरत में बर्दाश्त करने लायक नहीं है और हम सेना भर्ति में अग्निपथ योजना का पुरजोर विरोध करेंगे। इस दौरान नगरपालिका चेयरमैन रजिया गहलोत, नगर अध्यक्ष पवन सैनी, एडवोकेट सुरेश पूनियां, सीताराम प्रजापत, प्रवीण पूनिया, नरेंद्र पूनिया सुलखनिया, लाल मो. भियानी, हैदर अली पार्षद, लसेड़ी सरपंच संदीप पूनिया, शिक्षाविद्ध शिशुपाल पूनिया, सूरतसिंह रेंजर, प्रेम सरपंच, रामकुमार मुहाल, सूबेदार राजपाल पूनिया, जयसिंह सरपंच गुलपुरा, पूर्व सरपंच अशोक पूनिया, नाहर सिंह मेघवाल, सुरेंद्र महंत, सरपंच नीमां मानसिंह रेबारी, संजीव पूनिया, सरपंच कालानाताल चरणसिंह काजला, देवेंद्र ढाका, सरपंच प्रतिनिधि धर्मवीर कटारिया, भगवानी देवी, उमेद श्योराण, महिपाल गोदारा, महेंद्र गेट, रोहताश कड़वासरा, रामसिंह कस्वां भीमसना आदि सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment