जांगिड़ नें वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स-2022 में लंबी कूद में स्वर्ण पदक हासिल कर बढाया देश व प्रदेश का गौरव


जांगिड़ नें वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स-2022 में लंबी कूद में स्वर्ण पदक हासिल कर बढाया देश व प्रदेश का गौरव  

राजगढ़ सादुलपुर तहसील के गांव थिरपाली बडी के एथलेटिक्स अर्जुन सिंह जांगिड़ को बहुत-बहुत बधाइयां व उज्जवलतम भविष्य के लिए असीम मंगलकामनाएं... 
जिन्होंने 7 मई को वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2022 में लंबी कूद में स्वर्ण पदक हासिल कर प्रदेश व देश का गौरव बढ़ाया है। पैरा ओलंपिक में तीन बार हैट्रिक लगाने वाले खिलाड़ी देवेन्द्र झाझड़िया के बाद अर्जुन सिंह ने कीर्तिमान की यह छलांग लगाई है।
राजगढ़ के अधिवक्ता विक्रम पाल जांगिड़ से इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार चूरू जिला उद्योग विभाग में सेवारत अर्जुन सिंह ने जसोलो (इटली) में चल रही पैरा ओलम्पिक में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि प्राप्त की है।
थिरपाली बड़ी निवासी श्रीमती राजबाला राजूराम जांगिड़ के पुत्र अर्जुन सिंह पूर्व में भी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर समय-समय पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न पुरस्कार हासिल कर चुके हैं। उनकी प्रतिभा के आधार पर ही उन्हें खेल कोटे से उद्योग विभाग में सेवा का अवसर मिला। उद्योग विभाग में नियुक्ति के बाद अर्जुन सिंह लगातार प्रैक्टिस करते रहे और अनवरत प्रशिक्षण के बाद उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।

Comments

Popular posts from this blog

राजपूत समाज की सबसे दबग महिला क्षत्राणी - Manjeet Kirtiraj Singh (मंजीत कीर्तिराज सिंह )

आज राजगढ़ सादुलपुर में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बिजली पानी व अन्य प्रमुख मांगों को लेकर उपखंड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया

राजगढ़ सादुलपुर क्षेत्र के चिर प्रतीक्षित सोनी हॉस्पिटल ब्लड बैंक का उद्घाटन