रामनवमी पर्व पर भव्य शोभा यात्रा

राजगढ़सादुलपुर में रामनवमी पर्व पर 10 अप्रेल को भव्य शोभा यात्रा का आयोजन हुआ। विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के तत्वावधान में निकाली गई शोभायात्रा में अन्य धार्मिक व सामाजिक संगठनों की भागीदारी रही।

रामबास में स्थित श्री राम मंदिर से उक्त शोभायात्रा श्री राम दरबार पूजन के साथ आरंभ हुई। हालांकि शोभा यात्रा निर्धारित समय से करीब 2 घंटे विलंब से आरंभ हो पाई फिर भी श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। थान मठूई धाम के महंत निर्मल नाथ, गोरख टीला ददरेवा के महंत कृष्ण नाथ तथा संतोष नाथ आश्रम के महंत संजय नाथ महाराज ने पूजन आशीर्वाद के साथ शोभा यात्रा शुभारंभ करवाया। यह संत गण शोभायात्रा में भी शामिल रहे।
शीतला बाजार में चूरू लोकसभा क्षेत्र के संसद सदस्य राहुल कस्वां ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शोभा यात्रा की अगवानी कर स्वागत किया। बाद में रेलवे स्टेशन की ओर जाते समय पुराने सांसदनिवास स्थान के आगे भी सांसद राहुल कस्वां ने पुष्प वर्षा कर के राम भक्तों का उत्साह बढ़ाया।
सांसद परिवार की तरफ से यहां पर शीतल पेय पदार्थ आदि की व्यवस्था भी की गई।
घंटाघर के पास विधायक डॉ. कृष्णा पूनियां भी शोभा यात्रा में शामिल हुई तथा लोगों को शुभकामनाएं दी। स्थान स्थान पर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया गया। शीतला बाजार में पालाराम अत्रि परिवार की से मनोज किशन लाल अत्री, घंटाघर के पास जगदीश प्रसाद चेतन सरावगी, मोहता चौक में महिला मंडल की अध्यक्ष सरोज जैन सहित अशोक मार्केट, शनि मंदिर तथा नगरपालिका के आगे भी शोभा यात्रा का स्वागत करते हुए पेयजल, टॉफी आदि सामग्री वितरित की गई। पूर्व विधायक मनोज न्यांगली भी शोभा यात्रा में शामिल हुए और अपनी श्रद्धा भावना व्यक्त की।
शोभा यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था रही। शीतला बाजार में तो खुद एएसपी अशोक बुटोलिया खुद पर्याप्त पुलिस बल के साथ डटे रहे। थानाधिकारी कृष्ण कुमार बलौदा पूरे समय शोभायात्रा के साथ रहे। शोभायात्रा में श्री राम दरबार के साथ साथ अन्य जीवंत धार्मिक झांकियां व भारत माता की झांकी शामिल थी। हाथों में केसरिया धर्म ध्वज लिए नाचते गाते जय श्रीराम के नारे लगाते युवक ही नहीं महिलाएं भी इसमें शामिल रही। आधा दर्जन डीजे पर चल रहे जय श्री राम के नारों से पूरा इलाका गुंजायमान रहा। शोभा यात्रा पूरी शांति के साथ सानन्द संपन्न हुई।

Comments

Popular posts from this blog

राजपूत समाज की सबसे दबग महिला क्षत्राणी - Manjeet Kirtiraj Singh (मंजीत कीर्तिराज सिंह )

राजगढ़ सादुलपुर होकर बीकानेर तक प्रस्तावित ट्रेन सियालदाह - नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस.......

सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती