आज राजगढ़ सादुलपुर में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बिजली पानी व अन्य प्रमुख मांगों को लेकर उपखंड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया
राजगढ़ सादुलपुर में भाजपा की ओर से 25 अप्रैल को विरोध प्रदर्शन के साथ ज्ञापन सौंपा गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां तथा पूर्व विधायक श्रीमती कमला कस्वां के नेतृत्व में विरोध जुलूस निकाला गया,
इससे पूर्व विशाल जनसभा हुई, जिसको कस्वां सहित भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी आदि ने संबोधित किया।
पूर्व सांसद कस्वा ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भयंकर गर्मी के मौसम में जिस प्रकार पानी की किल्लत हो रही है और आमजन में जलाभाव के कारण हाहाकार मचा हुआ है, ऐसी विषम परिस्थिति 40 वर्ष के राजनीतिक जीवन मे पहली बार देखी जा रही है। बिजली आपूर्ति का भी कमोबेश ऐसा ही हाल हो रहा है। इसके अलावा कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है तथा पुलिस प्रशासन राजनेताओं के इशारों पर निर्दोष लोगों के साथ अन्याय तथा ज्यादाती कर रहा है।
उन्होंने कहा कि उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जा रहा है एवं सात दिवस का समय दिया गया है।
कस्वा ने कहा कि जिन कार्यो को भाजपा ने करवाया उनका उद्धघाटन करकर झूठी वाही वाही लूटी जा रही है। केंद्र सरकार की योजनाओं को अपना काम बात कर तालिया बजवाई जा रही है।
राजस्थान में कांग्रेस की सरकार को।4 साल होने को जा रहे हैं, मगर घोषणाएं के अलावा धरातल पर कोई काम नहीं हुआ है।
राजस्थान समाज कल्याण बोर्ड की चैयरमैन रही कमला कस्वां ने कहा कि जो सरकार 24 घण्टे बिजली देने व किसानों का कर्जा माफ करने का वादा करकर सता में आई, वह दिन भर में 5-7 घण्टे भी बिजली नहीं दे पा रही है। मूलभूत सुविधाओं को तरसती जनता का हाल बेहाल हो रहा है।
पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी ने कहा कि राजस्थान की सरकार पूरे देश की सबसे ज्यादा नकारा सरकार साबित हुई है। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओम सारस्वत, पंचायत समिति प्रधान विनोद पूनियां, उप प्रधान रामफल लंबोरिया, सतवीर पूनियां आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन भाजपा प्रवक्ता डॉ. कुलदीप पूनियां ने किया।
इस अवसर पर उप प्रधान रामफल लंबोरिया, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष राजेश बैरासरिया, भाजपा देहात ब्लाॅक अध्यक्ष सतवीर पूनिया, सुरेन्द्र स्वामी, सुखदेव, सुभाष, राजेश, जिला परिषद सदस्य जगदीश सहारण, सतपाल चाहर, पंचायत समिति सदस्य सिलोचना, सरोज देवी, अनिता, प्रमिला, कविता, ओमपति, अर्जुन ,संतोष, धर्मवीर, विनोद, बिरमी सरपंच रमेश लोटसरा, गुगलवा सुमेर, गोठया बड़ी सुनील कुमार, महलाना सुल्तान सिंह ,गालड संपत बेरवाल, ढाणी बड़ी मशुदी राम, जसवंतपुरा आशा देवी, चान्दगोठी भरत राम, नुचन्द सुनील जागिंड आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन भाजपा प्रवक्ता डॉ कुलदीप पूनिया ने किया।
Comments
Post a Comment