संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई
राजगढ़ सादुलपुर में 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। तारानगर तिराहे पर स्थित अंबेडकर सर्किल पर हुए कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक, राजस्थान क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष डॉ. कृष्णा पूनियां भी शामिल हुई। उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष रजिया गहलोत भी थी।
पूनियां ने माल्यार्पण कर केक काटते हुए अंबेडकर के प्रति अपनी श्रद्धा सुमन व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर सभी को साथ लेकर चलने वाले व्यक्तित्व थे। हमें भी आपस में समन्वय रखते हुए मिलकर रहना चाहिए।
विधायक को बीकानेर में भी एक कार्यक्रम में शामिल होना था, इसलिए वह जयपुर से राजगढ़ पहुंची और संक्षिप्त कार्यक्रम में भागीदारी निभाते हुए बीकानेर के अलावा बीकानेर के लिए रवाना हो गई। इसके बाद अंबेडकर जयंती पर सर्व समाज की ओर से रैली भी निकाली गई।
Comments
Post a Comment