गांव हरपालु कुबड़ी के पास स्थित टोकला जोहड़े में 25 अप्रैल की शाम को हुए अग्निकांड

राजगढ़ सादुलपुर के निकटवर्ती गांव हरपालु कुबड़ी के पास स्थित टोकला जोहड़े में 25 अप्रैल की शाम को हुए अग्निकांड में एक बार फिर स्थानीय और जिला प्रशासन की उदासीनता सामने आया है। शाम के बाद अचानक आग लग गई और तेज हवाओं के कारण आग ने एक बार तो विकराल रूप ले लिया।
ग्रामीणों ने आग को बुझाने के प्रयासों के साथ साथ इस बारे में स्थानीय उपखंड अधिकारी व अन्य अधिकारियों को फोन किए। इसके बाद जिला स्तरीय अधिकारियों को भी अवगत करवाया। जिले के अधिकारियों से यह जवाब  दिया बताते हैं कि मामला राजगढ़ का है इसलिए राजगढ़ के अधिकारियों और वहां की नगर पालिका की दमकल के लिए बात की जाए। उसके बाद ग्रामीण बार-बार फोन करते रहे मगर 2 घंटे बाद तक भी दमकल नहीं पहुंची एवं ना ही कोई अधिकारी मौके पर गया। 
गनीमत की बात यह रही कि आग स्वत: ही मंद पड़ गई और ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग को बढ़ने से रोकने का हर संभव प्रयास किया, जो सफल भी रहा। यह जोहड़ा जोगीवाला जोहड़े के पास स्थित है और बस्ती भी  उससे ज्यादा दूर नहीं है। ग्रामीणों की मेहनत व कोशिश से आग काबू में आ गई अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।
राजगढ़ नगर पालिका के पास दमकल है व उपखंड अधिकारी सजग होते तो तत्काल दमकल भिजवा सकते थे। जिस स्थान पर आग लगी है वह मात्र 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद 2 घंटे तक दमकल का नहीं पहुंचना गंभीर विचारणीय बिंदु है।ग्रामीण जन साधुवाद के पात्र हैं जिन्होंने मिलकर के अपने स्तर पर आग को काबू पा लिया।

Comments

Popular posts from this blog

राजपूत समाज की सबसे दबग महिला क्षत्राणी - Manjeet Kirtiraj Singh (मंजीत कीर्तिराज सिंह )

राजगढ़ सादुलपुर होकर बीकानेर तक प्रस्तावित ट्रेन सियालदाह - नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस.......

सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती