साहित्यकार का किया सम्मान
राजगढ़ चूरू । साहित्य समिति राजगढ़ द्वारा बीकानेर के हिन्दी व राजस्थानी के लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार सुनील गजानी का सम्मान किया गया। वे बीकानेर से हिसार जाते हुए साहित्य समिति के सदस्यों से मिलने हेतु कुछ देर राजगढ़ रुके थे। समिति के अध्यक्ष डॉ. रामकुमार घोटड़, मंत्री अनिल शास्त्री, कोषाध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण शांडिल्य, रणजीत सिंह भाटी, अशोक कुमार आदि ने दुपट्टा ओढ़ाकर व साहित्य भेंटकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर गजानी ने साहित्य लेखन पर चर्चा करते हुए समिति के सदस्यों के प्रति आभार जताया।
Comments
Post a Comment