कांग्रेस के सदस्यता अभियान को रफ्तार देने के लिए डिजिटल मेंबर्स बनानें पर जोर

सादुलपुर, राजगढ़! राजस्थान कांग्रेस पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान को रफ्तार दी जा रही है, तथा इस दौरान डिजिटल सदस्यता अभियान पर विशेष जोर दिया जा रहा है। साथ ही डिजिटल सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी अलग-अलग जिलों में पहुँचकर कार्यकर्ताओं में पदाधिकारियों से संवाद करते हुए अभियान को सफल बनाने पर जोर दे रहे हैं।
 इसी कड़ी में सादुलपुर विधायक निवास स्थान पर डिजिटल कांग्रेस पार्टी के सदस्य बनाने के लिए प्रभारी मिट्टी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष डूंगर राम गेदर, राजस्थान क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष एवं सादुलपुर विधायक पदमश्री डॉ. कृष्णा पूनिया की मौजूदगी में सक्रिय कार्यकर्ताओं की मीटिंग हुई, जिसमें 31 मार्च तक सदस्यता अभियान को पूर्ण करने का विश्वास दिलाया। वहीं माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष डूंगर राम गेदर ने डिजिटल अभियान को किस तरह से रफ्तार दी जा सके इसे लेकर भी कई जानकारियां साझा की। विधायक कृष्णा पूनिया नें कहा कि पार्टी की ओर से प्रदेश भर में ज्यादा से ज्यादा खासकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं को कांग्रेस पार्टी से जोडऩे के मकसद से गाँव-गाँव में डिजिटल मेंबरशिप अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सतीश पूनिया, करतार सिंह टांडी, सीताराम प्रजापत, सरपंच मान सिंह रेबारी, सरपंच सुल्तान जांगिड़, सरपंच जय सिंह पूनिया, नाहर सिंह मेघवाल, अशोक पूनिया पूर्व सरपंच, सरपंच प्रतिनिधि प्रवीण पूनिया, नगर अध्यक्ष पवन सैनी, रिटायर्ड एडिशनल एसपी नियाज मोहम्मद गहलोत, पार्षद सलीम, पार्षद हाजी सुलेमान पार्षद, जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी संजीव पूनिया, सज्जन पूनिया, एडवोकेट अजय कुमार पूनिया, वेद प्रकाश पूर्व सरपंच, रमेश पूनिया, पार्षद रशीद कुरेशी, मनोनित पार्षद राम सिंह प्रजापत, रवि भाटिया, सिकंदर जाटू, उदय राम प्रजापत, संदीप पूनिया, मोहर सिंह प्रजापत, मुकेश कुमार प्रजापत, पार्षद मनीराम गहनोलिया, क्यूम गहलोत, राजेश नागल, नरेश पूनिया, सोमबीर पूनिया, राजकुमार प्रजापत, चूरू जिला एससी प्रकोष्ठ के महासचिव सुरेश भाटिया आदि सहित कांग्रेसी कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
फोटो-07-08 राजस्थान कांग्रेस पार्टी की ओर से चलाये जा रहे डिजिटल सदस्यता अभियान में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करती राजस्थान क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष एवं सादुलपुर विधायक पदमश्री डॉ. कृष्णा पूनिया

Comments

Popular posts from this blog

राजपूत समाज की सबसे दबग महिला क्षत्राणी - Manjeet Kirtiraj Singh (मंजीत कीर्तिराज सिंह )

राजगढ़ सादुलपुर होकर बीकानेर तक प्रस्तावित ट्रेन सियालदाह - नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस.......

सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती