कार व ट्रक में अचानक

राजगढ़ सादुलपुर से पिलानी जाने वाले सड़क मार्ग पर स्थित गांव नीमा व चांद गोठी के बीच 26 मार्च को सुबह एक कार व ट्रक में अचानक आग लग गई। गनीमत की बात यह रही कि कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है। वाहनों में आग लगने की सूचना मिलने पर हमीरवास थानाधिकारी विकास जांगिड़ पुलिस दल के साथ पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी, फायर बिग्रेड एवं ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया। आग लगते ही कार व ट्रक में सवार लोग उतर कर जा चुके थे। 
आग लगने के कारणों का भी खुलासा नही हो पाया। हरियाणा नंबर की कार के पीछे ट्रक पिलानी से सादुलपुर आ रहा था। तभी अचानक दोनों वाहनों में आग लग गई व आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया।
सड़क के बीचोबीच लगी तेज आग के कारण रास्ता जाम हो गया। राजगढ़ से फायरब्रिगेड व जेसीबी के पहुंचने के बाद करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका, लेकित तब तक दोनों वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार में सवार लोग व ट्रक चालक मौके से जा चुके थे। कार और ट्रक चालक का पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

राजपूत समाज की सबसे दबग महिला क्षत्राणी - Manjeet Kirtiraj Singh (मंजीत कीर्तिराज सिंह )

क्षत्रिय सम्राट मिहिरभोज प्रतिहार पर विशेष ....

आखिर पुलिस वाले भी इंसान होते हैं आखिर क्यों ......