एक शहीद के लिए इस प्रकार की कार्यवाही...

बहुत ही शर्मनाक और घोर निंदनीय कार्यवाही राजगढ़ सादुलपुर के प्रशासन ने की है। यह नोटिस देकर शहीद का एक प्रकार से अपमान किया है और राजनीति या पूर्वाग्रह से ग्रस्त संकीर्ण मानसिकता का परिचय भी दिया लगता है। 
राजगढ़ सादुलपुर शहर और तहसील व में जगह जगह पर अनगिनत अतिक्रमण हैं। लोगों ने इस प्रकार सरकारी तथा गोचर, चारागाह, कुंड, जोहड़ पायतन की जमीनों पर कब्जे कर रखे हैं। वहां प्रशासन वहां हाथ बांधे नजर आते हैं आता है और एक शहीद के लिए इस प्रकार की कार्यवाही... 
जनता को जागरूक होकर आवाज उठानी चाहिए और ऐसे ही कदम उठाने चाहिए कि सरकार की भी आंखें, कान कान खुल जाए...
ये नोटिस राजगढ़ प्रशासन द्वारा 9 दिन पूर्व शहीद हुए चांदकोठी के तेजपाल सिंह के परिजनों को दिया गया है 
पूरी राजगढ़ तहसील में जाने कहाँ कहाँ किन किन सत्ता के आशीर्वाद प्राप्त भूमाफियायों ने अतिक्रमण कर रखा है वो ना ही हमारे उपखण्ड अधिकारी महोदय को दिखे ओर ना ही तहसीलदार महोदय को 
लेकिन एक शहीद का अंतिम संस्कार करने के बाद परिजनों ने शोक के दिन भी पूरे नही किये अंत्येष्टि के 7 दिन बाद ही प्रशासन ने उनके घर ये नोटिस भेज कर अपनी मानसिकता दिखा दी है 
जो देश के लिए अपनी जान दे देते हैं उनके लिए प्रशासन ने ऐसी घिनोनी हरकत की है जो बेहद निंदनीय है 

मुझे शहीद तेजपाल सिंह के परिजनों के साथ मिलकर प्रशासन के खिलाफ अगर न्याय की लड़ाई लडनी पड़ी तो में हर कदम पर शहीद के परिजनों के साथ खड़ा रहूंगा

Comments

Popular posts from this blog

राजपूत समाज की सबसे दबग महिला क्षत्राणी - Manjeet Kirtiraj Singh (मंजीत कीर्तिराज सिंह )

राजगढ़ सादुलपुर होकर बीकानेर तक प्रस्तावित ट्रेन सियालदाह - नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस.......

सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती