गुलाब चंद कटारिया जिन्होंने सत्य कहने का साहस किया,
धन्यवाद राजस्थान के भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री तथा अन्य विभागों के मंत्री रह चुके गुलाब चंद जी कटारिया का... जिन्होंने सत्य कहने का साहस किया, गरीब तबके और मेहनत कश विद्यार्थियों की परिस्थितियों को सामने लाने के लिए सदन में वह सब कुछ कहा जिसे हर जनप्रतिनिधि कह नहीं सकता अथवा कहते हुए हैं हिचकता है।
कटारिया जी ने जो कुछ कहा है सत्य है, कटू सच है और व्यवस्था की बदहाली की हकीकत है। उन्होंने ऐसे बिंदु रखे हैं जिस पर विधायिका को गंभीरता से कदम उठाकर ऐसा कुछ करना चाहिए ताकि प्रतिभाओं का गला ना घुट सके, गरीब तबके के विद्यार्थियों को न्याय मिल सके, मौका मिल सके... (पत्रिका टीवी से साभार...)
Comments
Post a Comment