बाहरी राज्यों से राजस्थान में विवाहिताओं को आरक्षण का लाभ देने की माँग को लेकर पदयात्रा रवाना
बाहरी राज्यों से राजस्थान में विवाहिताओं को आरक्षण का लाभ देने की माँग को लेकर पदयात्रा रवाना
सादुलपुर, (ओमप्रकाश)। राजस्थान राज्य से बाहर की विवाहित महिलाओं के आरक्षण हेतु पदयात्रा सादुलपुर से जयपुर के लिए सोनिया नरसी मिठडी के प्रतिनिधित्व में रवाना हुई।
वहीं पदयात्रा शुरू करने पर जितेंद्र पुनियां पर्यावरण मंत्री सादुलपुर नें मिनी सचिवालय राजगढ़ के सामने सोनिया का भव्य स्वागत कर रवाना किया। सोनिया नरसी मिठड़ी नें बताया कि अन्य राज्यों जैसे उड़ीसा, असम, यूपी, बिहार, गुजरात और हरियाणा से एससी-एसटी एवं ओबीसी से जो लडकियां शादी कर के राजस्थान आती हैं, जिनको राजस्थान में आरक्षण नहीं दिये जाने के कारण नौकरी और चुनावी सीटों पर सामान्य सीटों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे सामान्य वर्ग भी ठगा महसूस करता है।
इसलिए हम सरकार से मांग करते हैं कि प्रत्येक महिला को उनकी कैटेगरी में शामिल किया जाए और उनका अधिकार दिया जाए अन्यथा ये आंदोलन जारी रहेगा। तथा हम सादुलपुर से जयपुर तक पैदल मार्च कर सरकार की नींद उड़ाएंगे और राज्य के मुख्यमंत्री गहलोत को ज्ञापन देकर हमारी मांगों से अवगत कराएंगे। गौरतलब है कि जो लडकियां अन्य राज्यों से राजस्थान में शादी कर के आई हैं या उनकी ससुराल राजस्थान में है वो महिलाएं राजस्थान में कानून व्यवस्था के अनुसार सामान्य वर्ग में मानी जाती हैं, जिससे ये महिलाएं एससी-एसटी और ओबीसी से हैं वो अपने आरक्षित सीटों का लाभ नहीं ले पाती हैं।
इन महिलाओं को प्रत्येक चुनाव और प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य सीटों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे वो अपने अधिकारों से वंचित रह जाती हैं। तथा राजस्थान प्रदेश के अन्य कई राज्यों जैसे यूपी, बिहार, असम, गुजरात और हरियाणा के साथ दशकों पुराना रोटी बेटी का सम्बन्ध हैं और सरकारों की गहरी नींद के चलते लाखों की संख्या में महिलाएं शिक्षा, नौकरी और अपने हक अधिकारों से वंचित रहती हैं। जबकि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर नें महिलाओं को पुरुषों के बराबरी का दर्जा देने पर जोर दिया था, लेकिन बड़े दुख की बात है कि देश की आजादी के 75 साल बाद भी देश की महिलाएं अपने हक और अधिकार से वंचित हैं और जिसके चलते इस हक की लड़ाई को लडऩे का जिम्मा अपने कंधों पर लिया है।
फोटो-07-08-09 आरक्षण का लाभ दिये जाने की माँग पर जयपुर के लिए सोनिया नरसी मिठडी के प्रतिनिधित्व में निकाली गई पदयात्रा के रवाना होते समय उनका स्वागत करते कार्यकर्तागण
Comments
Post a Comment