राजगढ़ सादुलपुर क्षेत्र के चिर प्रतीक्षित सोनी हॉस्पिटल ब्लड बैंक का उद्घाटन

राजगढ़ सादुलपुर क्षेत्र के चिर प्रतीक्षित सोनी हॉस्पिटल ब्लड बैंक का उद्घाटन 18 जुलाई को विधायक डॉ. कृष्णा पूनियां ने किया। चेयरमैन रजिया गहलोत की अध्यक्षता में हुए समारोह में अन्य अतिथि गण चूरू के सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा, राजस्थान विधानसभा के पूर्व सचेतक रहे इंद्रसिंह पूनियां, हरियाणा के सेवानिवृत्त ड्रग कंट्रोलर डॉ. जीएल सिंघल थे। 
थान मठूई धाम के महंत निर्मल नाथ महाराज के सानिध्य में हुए समारोह को संबोधित करते हुए विधायक पूनियां ने कहा की विकास और सार्वजनिक हित के कार्यों में हम सभी को राजनीति से परे रह कर सकारात्मक सोच के साथ भागीदारी निभानी चाहिए। तभी सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिल सकेगा तथा इसके दूरगामी सुखद परिणाम भी सामने आ सकेंगे।
विधायक ने कहा कि रक्तदान जीवनदान का प्रतिरूप होता है। सराहनीय बात यह है कि रक्तदान के लिए राजगढ़ क्षेत्र के लोग सदा आगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आवश्यकता पड़ने पर बिना किसी जाति धर्म का पता किए रक्त का उपयोग किया जाता है, वैसे ही हम सभी को आपस में मिलकर रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आज मैं वोट नहीं मांग रही, लेकिन अच्छे कार्यों के लिए सहयोग अवश्य मांग रही हूं। उन्होंने यह भी कहा कि राजगढ़ के राजकीय रेफरल अस्पताल में आज सभी 70 पद भरे हुए हैं और हर प्रकार की जांच सुविधा उपलब्ध हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं जनता को मिल रही है।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त अपर पुलिस अधीक्षक एवं चेयरमैन प्रतिनिधि नियाज मोहम्मद ने विधायक के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जो विकास कार्य पिछले 15-20 साल में नहीं हो पाए वह काम विधायक ने 2 साल में करवा दिए हैं। सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा ने रक्तदान की प्रक्रिया को सतत जारी रखने का आह्वान किया। डॉक्टर जीएल सिंघल व रोशन लाल सैनी ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर किसी भी रोगी के लिए रक्त की कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस क्षेत्र के थैलीसेमिया रोगियों को सर्वथा नि:शुल्क रक्त उपलब्ध करवाया जाएगा। डॉ. रामावतार सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन अनिल शास्त्री ने किया। 
इस अवसर पर एक बात यह चर्चा का विषय रहा कि थैलेसीमिया रोगियों के लिए लगातार 2 साल तक नि:शुल्क रक्त उपलब्ध करवाने वाले तथा रक्तदान शिविरों में निरंतर आर्थिक सहयोग करने वाले श्री बिहारी लाल जैन ट्रस्ट का किसी ने भी उल्लेख नहीं किया। आज के ब्लड कैम्प में भी ट्रस्ट की भागीदारी रही। इस ट्रस्ट द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में हर साल लाखों रुपयों का सहयोग किया जाता है। कार्यक्रम संचालक ने ब्लड बैंक की स्थापना में सोशल हेल्प सोसाइटी के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में डॉक्टर हर्षिता राव, डॉ. अस्मिता, हिसार के विनोद सैनी तथा राजगढ़ के ओम सैनी सोसाइटी के कौशबबसब्बिभभ्भीब्बन्न।   ल पूनियां व वासुदेव लुहारीवाला, गणेश दाहिमा आदि ने भागीदारी निभाई।

Comments

Popular posts from this blog

राजपूत समाज की सबसे दबग महिला क्षत्राणी - Manjeet Kirtiraj Singh (मंजीत कीर्तिराज सिंह )

राजगढ़ सादुलपुर होकर बीकानेर तक प्रस्तावित ट्रेन सियालदाह - नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस.......

कोरोना वायरस को लेकर 31 मार्च तक राजस्थान में किया लॉकडाउन ..