राजगढ़ में फिर गोलीकांड

राजगढ़ सादुलपुर से फर्जी पत्रकार द्वारा 22 मई को यहां हुए गोलीकांड का समाचार....
यह गोली कांड सादुलपुर की रेलवे कॉलोनी के पास स्थित सुभाष नगर में 22 मई की शाम को करीब 6 बजे हुआ है। इस गोलीकांड में 3 जने घायल हुए हैं। बस ऑपरेटर राजेंद्र गढ़वाल के कई गोलियां लगी है, जिन की हालत गंभीर बताई गई है व उन्हें हिसार रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा उनके पुत्र सुनील तथा पड़ोस के एक व्यक्ति विनोद बाल्मीकि के भी गोली लगी है, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटनानुसार एक राजेंद्र गढ़वाल रोजाना की तरह अपने घर से निकट चौक में कई जनों के साथ बैठे थे। उसी दौरान अचानक एक बोलेरो आई, उसमें कई जने उतरे और फायरिंग करने लग गए। फायरिंग करने के बाद हमलावर बोलेरो में भाग निकले। 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 8-10 राउंड गोलियां चलाई गई,  जिसमें सबसे ज्यादा गोलियां बस ऑपरेटर राजेंद्र गढ़वाल के लगी है।
घटना की सूचना मिलते ही थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई मय पुलिस दल के घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। पूरे इलाके की नाकाबंदी करवा दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

राजपूत समाज की सबसे दबग महिला क्षत्राणी - Manjeet Kirtiraj Singh (मंजीत कीर्तिराज सिंह )

आज राजगढ़ सादुलपुर में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बिजली पानी व अन्य प्रमुख मांगों को लेकर उपखंड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया

राजगढ़ सादुलपुर क्षेत्र के चिर प्रतीक्षित सोनी हॉस्पिटल ब्लड बैंक का उद्घाटन