राजगढ़ पुरी तरह से कोरोना से सुरक्षित - विष्णु दत्त विश्नोई
राजगढ़ सादुलपुर के थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई ने 29 अप्रैल को सुबह तथा शाम को कस्बे का गहन दौरा कर उन भ्रामक बातों को पर विराम लगा दिया है, जो पुलिस के कम सक्रिय होने से संबंधित जनता में चल रही थी।
सीआई बिश्नोई ने सुबह पूरे कस्बे का दौरा करते हुए सभी चेक प्वाइंट का अवलोकन किया तथा ड्यूटीरत स्टाफ की कार्य व्यवस्था का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न स्थानों ड्यूटी देने वाले पुलिस स्टॉफ के साथ लॉक डाउन से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की।
इसी प्रकार शाम को थानाधिकारी मुख्य बाजार आदि के दौरे के बाद शीतला बाजार में रुक कर हालातों को का जायजा लिया तथा स्टाफ के साथ बातचीत करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद सीआई ने रामबास, नरहडियान मोहल्ला, बहल रोड, रेलवे लाइनों के आसपास के स्थानों सहित मोहता कॉलेज आदि स्थानों का दौरा किया।
थानाधिकारी ने बताया कि लोक डाउन की जो व्यवस्थाएं तथा पुलिस का नियंत्रण चल रहा है, वह यथावत चलता रहेगा और इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी व्यक्ति लोक डाउन की व्यवस्थाओं का उल्लंघन करेगा, उनके खिलाफ निश्चित ही कार्यवाही हो रही है तथा होती रहेगी।
साथ ही उन्होंने कहा कि नियमों के विपरीत कोई भी व्यक्ति वाहन लेकर शहर बाजार में ना निकले अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि अभी भी वाहनों पर सरकारी स्तर पर रोक लगी हुई है।
थानाधिकारी ने नागरिकों से भी संपर्क कर जानकारी ली तथा सभी से लोक डाउन के दिशा निर्देशों की पालना के करने के साथ मास्क का स्थाई रूप से उपयोग करने की बात कहीं।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नियमों के विपरीत कोई भी व्यक्ति वाहन लेकर शहर बाजार में ना निकले अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि अभी भी वाहनों पर सरकारी स्तर पर रोक लगी हुई है
उल्लेखनीय है कि पिछले 3-4 दिन से पुलिस गश्त तथा व्यवस्थाओं को लेकर जनता में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं चल रही थी। लोग यह तक मान बैठे थे कि कोरोना वायरस के संकट काल में संकटमोचक की भूमिका निभाने वाला पुलिस प्रशासन अब शायद पूर्ववत व्यवस्थाओं पर कायम नहीं रह पाएगा। इसके बारे में सोशल मीडिया पर भी विभिन्न प्रकार की चर्चाएं व टिप्पणियां जोरों पर लगातार चल रही है। मगर आज सिंघम के रूप में पहचान बनाने वाले थानाधिकारी ने सारी जन चर्चाओं तथा भ्रामक बातों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट कर दिया यह जिस प्रकार की व्यवस्थाएं चल रही थी, वही चलती रहेगी। मामला चाहे कोरोना वायरस से संबंधित लोक डाउन का हो अथवा अन्य किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था का बिंदु हो, किसी भी मामले में किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी के के साथ समान व्यवहार और एक जैसे कार्यवाही की जाएगी।
[
Comments
Post a Comment