कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क का वितरण ....

राजगढ़ सादुलपुर क्षेत्र में कोरोना वायरस से बचाव के लिए 25 मार्च को कुल 900 मास्क का वितरण किया गया। मास्क की अनुपलब्धता देखते हुए पार्षद जमीला चौहान तथा सुलेमान चौहान ने सफाई कर्मचारियों के लिए 300 मास्क यहां बनवा कर वितरित किए हैं। सुलेमान चौहान ने पार्षद हैदर अली के साथ जाकर मास्क वितरित किए। वर्तमान हालातों को देखते हुए नगरपालिका ने सफाई कर्मियों के लिए कस्बे में 5 स्थान तय कर रखे हैं व उन्हीं स्थानों पर जाकर मास्क वितरण किए गए हैं।
इसी प्रकार ढाणी कुम्हारान के कृष्ण कुमार दमीवाल ने गुडगांव से 1000 मास्क मंगवाए हैं। उन्होंने 400 मास्क ग्रामीण क्षेत्रों में वितरित करवाए हैं और 600 मास्क राजगढ़ कस्बे के लिए प्रदान किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार से मास्क एवं सैनिटाइजर के लिए अनुरोध किया गया था मगर वाहनों के बंद हो जाने के कारण उनका पूरा सामान रास्ते में रह गया। इस स्थिति में कृष्ण कुमार ने गुड़गांव से किसी के जरिए 1000 मास्क मंगवाए हैं। जिनमें से 600 कस्बे में विक्रम लाखलाण, संजय दमीवाल के द्वारा बंटवाए गए।

Comments

Popular posts from this blog

राजपूत समाज की सबसे दबग महिला क्षत्राणी - Manjeet Kirtiraj Singh (मंजीत कीर्तिराज सिंह )

आज राजगढ़ सादुलपुर में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बिजली पानी व अन्य प्रमुख मांगों को लेकर उपखंड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया

राजगढ़ सादुलपुर क्षेत्र के चिर प्रतीक्षित सोनी हॉस्पिटल ब्लड बैंक का उद्घाटन