बहुचर्चित बालिका दुष्कर्म कांड की चूरू के पॉस्को कोर्ट में सुनवाई आरंभ....

राजगढ़ सादुलपुर के बहुचर्चित बालिका दुष्कर्म कांड की चूरू के पॉस्को कोर्ट। पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार 16 मार्च को सुनवाई आरंभ हो गई है.. . . 

मिली जानकारी के अनुसार केस ऑफिसर स्कीम के अंतर्गत इस संगीन मामले की सुनवाई रोजाना चलेगी। सुनवाई के पहले दिन पीड़ित बालिका व उसकी माता तथा पिता की गवाही अदालत में हुई है। बालिका को राजगढ़ थाने से पुलिस सुरक्षा के साथ चूरू जिला।मुख्यालय पर स्थित पॉस्को कोर्ट ले जाया गया। न्यायालय की कार्यवाही के बाद उसे वापस राजगढ़ थाने में लाकर घर भिजवा दिया गया। 

न्यायालय में हुई कार्यवाही की प्राप्त जानकारी के अनुसार जब शिनाख्त के लिए अभियुक्त अकरम काजी को न्यायालय में बालिका के समक्ष लाया गया, तो 9 साल की मासूम बालिका डर घबराहट के कारण रोने लगी। यह हालात देखते हुए पॉस्को कोर्ट के न्यायाधीश ने आरोपी को बाहर भिजवा दिया। उसके बाद बालिका के बयान हुए। बालिका ने अपने साथ हुए कृत्य से न्यायालय को अवगत करवाया। अभियुक्त अकरम को केस ऑफिसर पुलिस अधिकारी राजेंद्र सिंह ने न्यायालय में पेश किया।
उल्लेखनीय है कि इस मामले की पैरवी में बजरंग दल तथा विश्व हिंदू परिषद पीड़िता को न्याय दिलवाने के लिए आरंभ से ही सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। चूंकि अभी तक पुलिस कार्रवाई चल रही थी इसलिए अभी तक दोनों संगठनों का उल्लेख नहीं किया गया था।

आज बजरंग दल के जिला सह संयोजक प्रवीण सरदारपुरा ने पूरी जानकारी देते हुए बताया कि संगठन ने इस पीड़िता की ओर से चूरू के वरिष्ठ अधिवक्ता उम्मेद राज सैनी को नियुक्त किया है, जो पैरवी कर रहे हैं। इनके अलावा सरकारी वकील वरुण सैनी इस मामले की पैरवी कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

राजपूत समाज की सबसे दबग महिला क्षत्राणी - Manjeet Kirtiraj Singh (मंजीत कीर्तिराज सिंह )

आज राजगढ़ सादुलपुर में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बिजली पानी व अन्य प्रमुख मांगों को लेकर उपखंड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया

राजगढ़ सादुलपुर क्षेत्र के चिर प्रतीक्षित सोनी हॉस्पिटल ब्लड बैंक का उद्घाटन