गणगौरी चौक की आखिर नगर पालिका ने सुध ले ली....

राजगढ़ सादुलपुर के धार्मिक महत्व वाले गणगौरी चौक की आखिर नगर पालिका ने सुध ले ही ली है। 17 मार्च को नगरपालिका द्वारा इस चौक, मेला स्थल की सफाई व इसे दुरुस्त करवाने के लिए आवश्यक कार्यवाही आरंभ कर दी गई है। सफाई कर्मचारी, ट्रेक्टर और जेसीबी मशीन लगाकर पालिका द्वारा आरंभिक कार्य शुरू करवा दिया गया है।
नगर पालिका सूत्रों के अनुसार गणगौरी चौक से संबंधित टेंडर भी खुल गए हैं। गांव राधा बडी के ठेकेदार प्रताप पूनियां को यह मिला है। यह भी बताया गया है कि एक दो रोज में ही कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
महिलाओं की आस्था के पर्व के सम्मान तथा जन भावनाओं के अनुरूप कार्य करवाने के लिए नगरपालिका प्रशासन का आभार एवं अन्य सभी सहयोगी जनों का भी साधुवाद धन्यवाद...

Comments

Popular posts from this blog

राजपूत समाज की सबसे दबग महिला क्षत्राणी - Manjeet Kirtiraj Singh (मंजीत कीर्तिराज सिंह )

राजगढ़ सादुलपुर होकर बीकानेर तक प्रस्तावित ट्रेन सियालदाह - नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस.......

सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती