एक ही परिवार की तीन बेटियों का एक साथ राजकीय सेवा में चयन हुआ.....

राजगढ़ सादुलपुर तहसील के निकटवर्ती गांव लाखलाण बड़ी के एक ही परिवार की तीन बेटियों का एक साथ राजकीय सेवा में एलडीसी के पद पर चयन हुआ है।
ग्रामवासी इन्द्रसिंह श्योराण की बेटियों पंकज, प्रियंका तथा प्रीति का एक साथ राजकीय सेवा (एलडीसी पद) में चयन हुआ है। यह जानकारी मिलने पर ग्रामवासियों में प्रसन्नता की लहर है।

इस अवसर पर एडवोकेट सुनील जांगिड़, अध्यापक भगवानाराम दायमा, व्याख्याता नरेश आदि ग्रामीणों ने बेटियों का अभिनंदन किया तथा मिठाई कर खुशी का इजहार किया।

Comments

Popular posts from this blog

राजपूत समाज की सबसे दबग महिला क्षत्राणी - Manjeet Kirtiraj Singh (मंजीत कीर्तिराज सिंह )

राजगढ़ सादुलपुर होकर बीकानेर तक प्रस्तावित ट्रेन सियालदाह - नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस.......

सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती