सड़क हादसा....

राजगढ़ सादुलपुर में 17 फरवरी की दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे के बीच एक सड़क हादसा हुआ है। यह हादसा पिलानी रोड पर राजकीय रेफरल अस्पताल के नजदीक हुआ है। दुर्घटना में दो महिलाएं व दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
एक स्कॉर्पियो गाड़ी में चालक के अलावा एक महिला भी बैठी थी। अस्पताल के निकट ब्रेकर के पास गाड़ी अनियंत्रित हो गई। जिसने एक बाइक सवार के टक्कर मार दी और बाइक चालक व साथ मे सवार महिला काफी दूरी पर जाकर गिर पड़े।
इसके बाद अनियंत्रित गाड़ी पेड़ से टकरा कर पास में खड़ी एक अन्य गाड़ी के जा भिड़ी और वह गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। दूसरी गाड़ी विद्याधर मेघवंशी की बताई जा रही है।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बाइक चालक व साथ बैठी महिला तथा स्कॉर्पियो में सवार महिला और पुरुष यानि चारों जने गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चूरू रेफर कर दिया गया है। चारों जने गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं व एक महिला की स्थिति नाजुक बताई गई है। अभी इतनी जानकारी मिल पाई है।
(यह जानकारी तथा फोटोज तत्काल उपलब्ध करवाने के लिए रिद्धि सिद्धि वाटर सप्लाई के गणेश तथा युवा कार्यकर्ता सिद्धान्त सींवर का धन्यवाद... )

Comments

Popular posts from this blog

राजपूत समाज की सबसे दबग महिला क्षत्राणी - Manjeet Kirtiraj Singh (मंजीत कीर्तिराज सिंह )

आज राजगढ़ सादुलपुर में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बिजली पानी व अन्य प्रमुख मांगों को लेकर उपखंड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया

राजगढ़ सादुलपुर क्षेत्र के चिर प्रतीक्षित सोनी हॉस्पिटल ब्लड बैंक का उद्घाटन