पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों की स्मृति में स्वेच्छिक रक्तदान शिविर....

राजगढ़ सादुलपुर में पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों की स्मृति में 14 फरवरी को स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। रोहिल्ला नर्सिंग होम में विभिन्न संगठनों के सहयोग से संपन्न हुए उक्त रक्तदान शिविर में 151 जनों ने 151 यूनिट रक्तदान किया.. .. ..
सेवानिवृत्त वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रामकुमार घोटड एवं रोहिल्ला नर्सिंग होम के निदेशक डॉ. हरिराम रोहिल्ला आदि ने सादे कार्यक्रम में रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया, इसके पश्चात लोगों ने रक्तदान किया....  .
इस रक्तदान शिविर में उल्लेखनीय बात यह रही कि हमीरबास के दंपति श्रीमती कविता - विनोद कुमार ने तथा कालूडी गांव के तीन भाइयों रघुवीर सिंह ( बीएसएनएल जेटीओ) राजेश कुमार (रेलवे नर्सिंग कार्मिक) तथा नाइस ने एक साथ रक्तदान किया। डॉ. रोहिल्ला ने बताया कि उनके पास 151 ब्लड बैग ही उपलब्ध थे, इस कारण रक्तदान के इच्छुक बाकि लोगों से रक्त नहीं लिया जा सका।

Comments

Popular posts from this blog

राजपूत समाज की सबसे दबग महिला क्षत्राणी - Manjeet Kirtiraj Singh (मंजीत कीर्तिराज सिंह )

राजगढ़ सादुलपुर होकर बीकानेर तक प्रस्तावित ट्रेन सियालदाह - नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस.......

सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती