युवा पार्षद राहूल पारीक ने राजस्थान सरकार से एक महत्वपूर्ण मांग की.....
राजगढ़ सादुलपुर नगर पालिका के युवा पार्षद राहूल पारीक ने राजस्थान सरकार से एक महत्वपूर्ण मांग की है और इस संबंध में 15 फरवरी को उन्होंने राजस्थान सरकार को पत्र भी प्रेषित किया है।
पारीक द्वारा मुख्यमंत्री, स्वायत शासन मंत्री एवं मुख्य सचिव को दिए गए पत्र में लिखा गया है कि नगर पालिका क्षेत्र में भी पार्षद विकास निधि का गठन करते हुए इसके लिए पार्षदों को विशेष बजट आवंटित किया जाए। पत्र के अनुसार इस प्रकार का बजट पार्षदों को भी दिया जाना आवश्यक है, ताकि वह अपने वार्ड में आवश्यक विकास कार्य करवा सकें।
वास्तव में पार्षद राहूल पारीक की यह मांग महत्वपूर्ण है। इससे संबंधित पार्षद के वार्डवासियों को भी राहत मिल सकेगी। अमूमन यह देखा जाता है कि नगर पालिका क्षेत्र में चेयरमैन, सभापति आदि पक्षपात और मनमानी करते हैं। जो पार्षद प्रतिपक्ष के होते हैं अथवा जिन पार्षदों से उनका लाइजन नहीं होता, उनके वार्ड में काम करवाए ही नहीं जाते, ऐसा कटु अनुभव जनता को होता रहता है। इस स्थिति में यदि सांसद और विधायक की भांति पार्षदों के लिए भी विकास कोटा तय कर निश्चित बजट आवंटन करने का निर्णय सरकार करती है तो ऐसा निर्णय एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इससे उपेक्षित वार्डों के विकास को भी गति मिल सकेगी।

Comments
Post a Comment