करणी सेना के स्थापना दिवस के लिए डोर 2 डोर जिलाध्यक्ष संदीप सिंह जी.....

राजगढ़ सादुलपुर क्षेत्र के कई स्थानों पर 22 फरवरी को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह चैनपुरा ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली तथा सम्पर्क कर 3 मार्च को जयपुर में होने वाले करणी सेना के स्थापना दिवस की जानकारी दी।

इस दौरान संदीप सिंह ने संगठन को मजबूत करने एवं अधिक से अधिक संख्या में जयपुर पहुंचने का आह्वान किया। कार्यक्रमों में करणी सेना के पदाधिकारियों सहित अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। संपर्क अभियान अन्तर्गत गांवों में जनसंपर्क किया गया तथा स्थापना दिवस पर जयपुर पहुंचने के लिए न्यौता दिया गया।

इस मौके पर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष संदीप ने तहसील उपाध्यक्ष पद पर सुरेन्द्रसिंह राठौड़ तथा तहसील सचिव पद पर रविन्द्र सिंह राठौड़, तहसील ग्रामीण सचिव पद पर मनोज राठौड़ एवं संदीप राठौड़ को जिम्मेदारी सौंपी।

Comments

Popular posts from this blog

राजपूत समाज की सबसे दबग महिला क्षत्राणी - Manjeet Kirtiraj Singh (मंजीत कीर्तिराज सिंह )

राजगढ़ सादुलपुर होकर बीकानेर तक प्रस्तावित ट्रेन सियालदाह - नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस.......

कोरोना वायरस को लेकर 31 मार्च तक राजस्थान में किया लॉकडाउन ..